
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत श्रुति चौक के पास बाइक टकराने के बाद दो पक्षों में जमकर बहस बाजी हुई. दोनो पक्ष आपस में हाथापाई पर उतर आए. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई. सड़क के दोनो ओर जाम की स्थिति हो गई. इधर सूचना पाकर जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो पक्ष को थाने ले गई जहां दोनो पक्ष ने आपस में समझौता कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक सड़क के किनारे खड़ी थी इसी बीच दूसरा बाइक आकर उससे टकरा गई जिसके बाद दोनो के बीच विवाद शुरू हो गया.











