
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार मामला अस्पताल के गायनिक वार्ड का है जहां डॉक्टरों ने कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला का समय से प्रसव नही किया जिससे जच्चा और बच्चा दोनो की मौत हो गई. इधर महिला की मौत होने के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिसर में जमकर हंगामा किया. परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री को निशाना बनाते हुए कहा कि बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य मंत्री नही मौत के मंत्री है. परिजनों ने बताया कि वे लोग बागबेड़ा में रहते है. बीती रात उसे प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद आज सुबह उसे प्रसव के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि खून की कमी है और खुल लाने को कहा, बाद में कहा गया कि डॉक्टर नहीं है. थोड़ी देर बाद बताया गया की उसकी मौत हो गई है और उसे कोरोना पॉजिटिव भी बताया गया है. इधर सूचना पाकर मुखी समाज के लोग भी अस्पताल पहुंचे. मृतक के परिजन मुआवजे को मांग कर रहे है.



