
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कई चौक-चौराहे पर लगे महापुरुषों की मूर्तियों की देखरेख का जिम्मा सरकार के आदेश पर सोमवार को नगर पंचायत के पदाधिकारियों ने प्रखंड के तीन एनजीओ को दी है। नगर पंचायत के सिटी मैनेजर मोनिस सलाम ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार मूर्तियों की देखरेख हेतु एनजीओ को देना है। उसी के तहत सोमवार को तीन मूर्ति की देखभाल के लिए तीन एनजीओ को दिया गया है। कहा कि बाकी बचे मूर्तियों को भी एनजीओ को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोद लिए एनजीओ मूर्ति की देखभाल करेंगे और वहां साफ-सफाई की जरूरत पड़ेगी नगर पंचायत द्वारा किया जाएगा। सोमवार को आनंद मार्ग स्कूल के पास लगे पं रघुनाथ मुर्मू की मूर्ति को जय नागा बाबा महिला समूह, पुराना बाजार चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति की देखभाल हेतु मां मनसा महिला समूह और डाक बंगला परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति की देखभाल हेतु जन शक्ति कल्याण समिति को दी गई है। डाक बंगला परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति की देखभाल जनशक्ति कल्याण समिति करेंगी. वही जन शक्ति कल्याण समिति के सदस्यों ने महात्मा गांधी की मूर्ति को धोकर आस पास साफ किया. सदस्यों ने राष्ट्रपिता की मूर्ति को चश्मा पहनाकर और हाथ में छड़ी देकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. अवसर एनजीओ के संरक्षक चंदन महतो, बाप्पी मल्लिक, मानष कुमार, मोहन सोरेन समेत नपं के कर्मी उपस्थित थे.





