
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मुर्दा मैदान के पास छापेमारी कर प्रतिबंधित मांस के साथ दो भाइयों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शबीर कुरैशी और अहमद कुरैशी शामिल है. छापेमारी में पुलिस ने मौके से 210 किलो प्रतिबंधित मांस और 7 मवेशी भी बरामद किया है. कागजी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रतिबंधित मांस को नष्ट कर दिया और मवेशियों को घाघीडीह गौशाला भेज दिया. पुलिस ने दोनों भाइयों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नरेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ लोग प्रतिबंधित मांस का अवैध कारोबार कर रहे है. जांच में मामला सही पाते हुए पुलिस के टीम का गठन कर छापेमारी की और मौके से प्रतिबंधित मांस और मवेशी को बरामद किया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनो को न्यायिक हिरासत में भेजा है




