
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से इन दिनों नदी से अवैध बालू का खनन धडल्ले से हो रहा है. इसको लेकर अंचल अधिकारी ने छापेमारी की और बालू लदे एक वाहन को जब्त किया. हालांकि छापेमारी होता देख वाहन चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया. इस मामले अंचल अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव के बयान पर सिदगोड़ा थाना में वाहन मालिक, वाहन चालक और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. बालू लदे वाहन को जब्त कर थाने में रखा गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
















