
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के टाइगर क्लब के अनेक कार्यकर्ताओं ने रविवार को कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। मंत्री बन्ना गुप्ता की अगुवाई में इन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनका कहना है कि मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्य को देखकर सभी युवक काफी प्रभावित हुए और कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। धीरे-धीरे अब युवाओं की रुझान कांग्रेस पार्टी की तरफ बढ़ती जा रही है। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्य को देखते हुए युवा अब कांग्रेस के साथ जुड़ते जा रहे हैं। आज अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। विभिन्न राजनीतिक पार्टी में युवा अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं, धीरे-धीरे युवाओं की रुझान राजनीतिक की तरफ बढ़ती जा रही है। कांग्रेस पार्टी में शामिल होनेवालों में टाइगर क्लब के अध्यक्ष मनोज भगत, राकेश जायसवाल, कृष्णा मुखी, विजय नाग, रवि मुखी, विशाल सिंह, राजू मल्लिक समेत अन्य शामिल हैं।




