
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के नामोपाड़ा निवासी असित बेरा के पिता अरविंद बेरा का निधन पिछले दिनों हो गया था। मृतक के परिजनों ने श्राद्धकर्म में सहयोग हेतु भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा से संपर्क कर अनुरोध किया था। भाजपा नेता सरोज महापात्रा कुछ पारिवारिक व्यस्तता के कारण उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उनके निर्देश पर रविवार को चाकुलिया प्रखंड के भाजपा उपाध्यक्ष संजय दास, संजय सिंह, बनमाली दास, चंद्रा बेरा ने मृतक के घर जाकर सरोज महापात्रा द्वारा भेजा गया 25 किलो चावल और नगद राशि देकर आर्थिक सहयोग मृतक के परिजनों को किया। इस कार्य के लिए मृतक के परिजनों ने सरोज महापात्रा के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस संबध में भाजपा नेता सरोज महापात्रा ने कहा कि मेरा उद्देश्य ही है जरूररतमंद लोगों की सेवा करना,सेवा ही मेरा लक्ष्य है।कहा कि वे आगे भी जरूररतमंद लोगों के बीच सेवा करते रहेंगे।




