
जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को दो दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तराखंड रवाना हो गए, वे उत्तराखंड चुनाव की बागडोर संभालेंगे. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सामाजिक समीकरण के तहत चुनावी अभियान में भाग लेंगे. चुनावी मैदान में ओबीसी और अग्रवाल समाज के अलावे जातीय समीकरण के आधार पर वे चुनावी प्रचार में हिस्सा लेंगे. मंत्री बन्ना गुप्ता 12 फरवरी तक उत्तराखंड में रहेंगे. गौरतलब है कि इससे पहले बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनावों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार को ही राहुल गांधी से मुलाकात की थी. इसके बाद उनको उत्तराखंड का नया प्रभार दिया गया है. इससे यहीं कयास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर काफी भरोसा है, जो जमशेदपुर पश्चिम के प्रभार में है.






