
जमशेदपुर : स्वर्गीय भागीरथ प्रसाद जी की पुण्य तिथि पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद द्वारा कदमा थाना के समीप स्थित केएफ-1 फ्लैट, क्लब हाउस, कदमा में आयोजित किया गया. इस रक्तदान शिविर में 261 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए भाई-बंधुओ एवं सभी सामाजिक संस्था से जुड़े सदस्यों द्वारा शिविर में हिस्सा लिया गया. रक्तदान_शिविर में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, भाजपा आदित्यपुर नगर निगम के उप-महापौर अमित सिंह बॉबी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा धनबाद जिला संगठन प्रभारी अभय सिंह, भाजपा नेता देवेंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, जिला पार्षद सह भाजपा नेता राजकुमार सिंह, भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह, भाजपा सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा किसान मोर्चा शंकर रेड्डी, भाजपा नेत्री बारी मुर्मू, आजसू के सोशल मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सिन्हा, आजसू के उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जनता दल यूनाइटेड के महासचिव जितेंद्र कुमार, जेएमएम युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बबन राय, झामुमो की पूर्व सांसद सुमन महतो, इंडियन आइडल की प्रतिभागी श्रद्धा दास एवं अन्य लोग उपस्थित थे.






