
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत अलबेला गार्डन में मोहम्मद अकील नामक 20 वर्षीय युवक ने बुधवार की दोपहर में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक चेपा पुल में बेकरी की दुकान चलाता था. प्राप्त जानकारी के अनुसार कपाली ओपी क्षेत्र के अलबेला गार्डन के रहने वाले 20 वर्षीय युवक मोहम्मद अकील रोजाना की तरह चेपापुल क्षेत्र बेकरी की दुकान गया था, जहां से वह वापस अपने घर लौट आया और छत पर बने एक कमरे में मफलर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के मौसेरे भाई ने भी बुधवार की सुबह हजारीबाग में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी, जिसकी खबर पाने के बाद वह अपने घर आया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. इधर घटना के बाद मृत युवक के परिजनों ने उसे आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल भी इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया. इधर घटना के बाद कपाली पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.






