
रांची : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2022-2023 एवं 2023-2024 के बजट तथा वित्तीय वर्ष 2021-2022 के व्यय की समीक्षात्मक बैठक किया गया. मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2022-2023 एवं 2023-2024 के स्वास्थ्य विभाग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड के बजट की समीक्षा की गयी. मंत्री ने समीक्षा करते हुए कहा कि छोटी-छोटी बातो का भी ध्यान रखना है. उन्होंने सख्त निदेश देते हुए कहा कि अस्पतालों में अग्निशामक की व्यवस्था होना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने आयुष काउंसिल तथा राज्य के आयुष आरोग्यशाला को सुदृढ़ करने का निदेश दिए. मानव संसाधन के लिए चयनित एजेंसी के विस्तार पद्धति को खत्म करने का निदेश दिये. उन्होंने वित्तीय वर्ष 2021-2022 में राज्य योजना को केंद्रीय सहायता के अन्तर्गत ली गई योजनाएं है एवं उनके विरुद्ध निर्गत स्वीकृत्योदेश या आंवटनादेश तथा व्यय की गई राशि का समीक्षा की गयी. इस मीटिंग में राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक रमेश घोलप, परियोजना निदेशक एड्स नियंत्रण समिति भुवनेश प्रताप सिंह, मंत्री के आप्त सचिव आसिफ इकराम, अपर अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन विद्या नन्द शर्मा पंकज, डॉ एचबी बरवार, डॉ अनिल कुमार सिंह, प्रतीक मित्तल, अकय मिंज तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.





