
जमशेदपुर : इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मजदूरों के मसीहा जी. संजीवा रेडी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को यूथ इंटक पूर्वी सिंहभूम की टीम ने अंतोदय आश्रम में गरीब पीड़ित लोगों को भोजन कराया गया. वहीं इस अवसर पर उनके लंबी उम्र की दुआ मांगी गयी. मौके पर जिला अध्यक्ष अभिनंदन सिंह, जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, जिला महासचिव कृष्णा कुमार, सुशांत शेखर, लव सिंह, सौरभ मिश्रा आदि के साथ यूथ इंटक के अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे.



