
देवघर : झारखंड के कांग्रेस कोटे से कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक बादल पत्रलेख अपनी चाची के निधन से काफी शोकाकुल है. वे तीन दिनों से अपने कैंप कार्यालय भंडारो पंचायत भवन से ही सारा कामकाज कर रहे है. उनकी चाची सुलेखा देवी का निधन हो गया था. वे चाची के क्रियाकर्म और सामाजिक दायित्वों का निर्वह्न कर रहे है. इस कड़ी में गुरुवार को मंत्री बादल पत्रलेख ऑटो की सवारी कर सारवां प्रखंड के दासडीह अजय नदी सती घाट पहुंचे. अंतिम संस्कार के बाद तीसरे दिन अपने पारिवारिक पुरोहित की उपस्थिति में मुखाग्नि देने उनके भाई डब्बू पत्रलेख के साथ अस्थि संचयन की. इसके साथ ही तीसरे दिन का पिंडदान भी वहां किया. इस दौरान बादल पत्रलेख मंत्री के किसी तामझाम के बगैर अकेले ऑटो की सवारी कर अजय नदी सती घाट पहुंचे. शमशान घाट पर पारिवारिक और सामाजिक लोगों में अमित पत्रलेख, बबलू पत्रलेख, बलराम पत्रलेख, दीपक झा, श्याम किशोर पत्रलेख, अनिल राऊत समेत अन्य लोग उपस्थित हुए. वैसे बिना बॉडीगार्ड के जाने को लेकर हड़कंप मच गया. अंगरक्षक किसी तरह दौड़ते हुए बादल पत्रलेख के पास पहुंचे.





