
लोहरदगा : लोहरदगा जिले के बुलबुल जंगल में सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में मार गिराये गये तथाकथित नक्सली की पहचान नहीं हो पायी है. पहले यह कहा गया था कि मारा गया नक्सली बालक गंझू है. लेकिन उसके परिजन ने भी कह दिया कि वह उनके परिवार का बालक गंझू नहीं है. वह कोई और आदमी होगा. वह बालक गंझू नहीं है. पुलिस के लाख समझाने के बावजूद नक्सली की पहचान नहीं हो पायी है. इससे पहले उसकी पहचान नक्सली दिनेश नागेशिया के रुप में की गयी थी, लेकिन उसके भी परिजनों ने इससे इनकार कर दिया था. (नीचे देखे पूरी खबर)

इसके बाद पुलिस पशोपेश में है. पुलिस को अब यह बताना मुश्किल हो रहा है कि जंगल में पुलिस के मुठभेड़ में कौन मारा गया है. वैसे पुलिस का दावा है कि वह हार्डकोर नक्सली संतरी का काम करता था, जो मारा गया है. पुलिस ने इनकाउंटर के बाद कहा था कि बुलबुल जंगल में मुठभेड़ में नक्सली भाकपा माओवादी बालक झंझू मारा गया है. उसके शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की देखरेख में वीडियो रिकॉर्डिंग के भी की जा रही है.






