
जमशेदपुर : रोटरी क्लब आफ जमशेदपुर ईस्ट द्वारा गोलमुरी क्लब हाउस में रोटरी क्लब के 117 वें स्थापना दिवस समारोह पूर्वक की तरह मनाया गया. यह कार्यक्रम क्लब के अध्यक्ष बलमिंदर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डॉ अनूप गुप्ता ने रोटरी क्लब के इतिहास को बताते हुए कहा कि रोटरी क्लब की स्थापना सर्वप्रथम शिकागो में 1905 ईस्वी में हुई थी. अब तक लगभग 220 देशों में 35 हजार क्लब स्थापित हुआ है. इसमें 1.2 मिलियन मेंबर्स शामिल है. भारत में सर्वप्रथम 1920 ईस्वी में कोलकाता में रोटरी क्लब स्थापित हुआ था. साथ ही उन्होंने बताया की जमशेदपुर में सर्वप्रथम रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर की स्थापना 14 जनवरी 1937 ईस्वी में हुई थी. उसके बाद रोटरी क्लब आफ जमशेदपुर ईस्ट की स्थापना 26 मई 1978 ईस्वी में हुई. यह इस शहर की दूसरी सबसे पुरानी क्लब है. (नीचे भी पढ़ें)
स्थापना दिवस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्षा प्रेमा गोगना के संयोजन एवं संचालन में रोटरेक्ट क्लब के सदस्यों में वैशाली श्रीवास्तव, नैंसी कुमारी, मनीष कुमार, कशिश कुमारी एवं पूनम कुमारी ने नृत्य, संगीत प्रस्तुत किया. मौके पर उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए एबीएम कॉलेज के रोटरेक्ट क्लब के कोऑर्डिनेटर डॉ. आर के चौधरी एवं टिनप्लेट महिला यूनियन कॉलेज की आभा सिंह को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में रोटरेक्ट क्लब के सदस्यों को रोटरी क्लब की असिस्टेंट गवर्नर संगीता झा के हाथों पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष, सचिव एवं जाने-माने रोटेरियंस उपस्थित थे.






