
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी विजयनगर टाटा लाइन निवासी बलविंदर सिंह उर्फ सोनू और उसकी मां रानी कौर की गुरुवार को पुरुलिया के मेकातोला में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. इधर शुक्रवार को उनके आवास से एक साथ शव यात्रा निकाली गया. शव यात्रा में मां का शव आगे था जबकि बेटे सोनू का शव उसके पीछे था. भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस शव यात्रा में भारी संख्या में बस्ती के लोग शामिल हुई वहीं इस घटना के बाद से बस्ती में मातम पसरा हुआ है. सोनू की शादी नवंबर 2021 में ही टुइलाडुंगरी निवासी युवती से हुई थी. शादी के तीन माह ही हुए थे कि सोनू दुर्घटना का शिकार हो गया. इधर शव यात्रा में सोनू की पत्नी भी बार बार बेहोश हो जा रही थी. किसी तरह उसे संभाला जा रहा था. बता दे कि गोलमुरी विजय नगर निवासी बलविंदर सिंह अपनी मां रानी कौर, पिता जगतार सिंह और मामा जसवीर सिंह के अलावा पत्नी और अन्य के साथ पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित घाघरबुढ़ी मंदिर में नयी कार की पूजा करने गया था. वापसी के क्रम में कार कैनल में जा गिरी जिससे सोनू और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई थी.





