
जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार को कुल 2780 कोरोना टेस्ट हुआ, जिसमें 4 लोग कोरोना पोजिटिव पाये गये. इसके तहत आरटीपीसीआर टेस्ट 1251 हुआ, जिसमें 1 कोरोना पोजिटिव पाये गये जबकि 1390 रैपिड टेस्ट में 2 लोग कोरोना पोजिटिव पाये गये जबकि ट्रूनेट मशीन के जरिये हुए कोरोना टेस्ट में 1 व्यक्ति कोरोना पोजिटिव पाये गये. इस तरह जमशेदपुर में अब तक कोरोना पोजिटिव की संख्या बढ़कर 69716 हो चुका है. जमशेदपुर में शुक्रवार को जो कोरोना पोजिटिव केस पाये गये है, उसमें अन्य जिले का एक मरीज है जबकि टेल्को में 1, मानगो में 1 और परसुडीह में एक कोरोना पोजिटिव केस पाये गये है. दूसरी ओर, कोरोना को शुक्रवार को कुल 7 लोगों ने मात दे दी, जिसके बाद कोरोना को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 68503 हो चुकी है. जमशेदपुर में कोरोना का एक्टिव केस की संख्या अब 81 हो चुकी है. दूसरी ओर, जमशेदपुर का पोजिटिविटी रेट 0.14 फीसदी हो चुकी है जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 98.27 फीसदी हो चुकी है. जमशेदपुर में अब तक कुल 1132 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. शुक्रवार को किसी की मौत नहीं हुई है.






