
रांची : झारखंड सरकार ने एक बार फिर से बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया है. जमशेदपुर के डीसी सूरज कुमार का तबादला कर दिया गया है. उनको झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी रांची का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है. उनकी जगह नगर विकास एवं आवास विभाग के नगरीय प्रशासन की निदेशक जाधव विजया नारायण राव को जमशेदपुर का डीसी बनाया गया है. इसी तरह उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा को आपदा, गृह, कारा विभाग के विशेष सचिव बना दिया गया है. गढ़वा के डीसी राजेश कुमार पाठक को नगर विकास एवं आवास विभाग का नगरीय प्रशासन का निदेशक बना दिया गया है. इसी तरह लोहरदगा के डीसी दिलीप कुमार टोप्पो को हटाकर उनको खेलकूद विभाग का निदेशक बनाया गया है. झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी रांची का मिशन निदेशक सुनील कुमार को माध्यमिक शिक्षा विभाग का निदेशक बनाया गया है. गिरीडीह के डीसी राहुल कुमार सिन्हा का तबादला करते हए उनको पर्यटन विभाग का निदेशक बनाया गया है. वे पर्यटन विकास निगम के एमडी का भी प्रभार देखेंगे. इसके अलावा वाघमारे प्रसाद कृष्ण को स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त सचिव के पद से हटाकर लोहरदगा का डीसी बनाया गया है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक घोलप रमेश गोरख को गढ़वा जिले का डीसी बनाया गया है. हजारीबाग के डीसी आदित्य कुमार को हटाकर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अभियान निदेशक बनाया गया है. खेलकूद विभाग के निदेशक जिशान कमर को झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है. इसी तरह झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नैंसी सहाय को हजारीबाग का डीसी बनाया गया है. सिमडेगा के डीसी सुशांत गौरव को हटाकर गुमला का डीसी बनाया गया है. पर्यटन विकास निगम के एमडी आर रानीटा को सिमडेगा का डीसी बनाया गया है. इसी तरह नमन प्रियेश लकड़ा को आदिवासी कल्याण आयुक्त के पद से हटाकर गिरीडीह का डीसी बनाया गया है. हजारीबाग के नगर आयुक्त गरिमा सिंह को लोहरदगा जिला परिषद की डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर चंदन कुमार को पदस्थापित किया गया है, जो अपने पदस्थापन के इंतजार में थे.







