
जमशेदपुर : राज्य में आज से शुरू हो रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने “माधवी” और “लक्ष्मण” को पल्स पोलियो ड्राप पिलाकर की. जमशेदपुर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामजनम नगर, कदमा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्यवासियों से आग्रह किया कि निकटतम पल्स पोलियो बूथ पर जाकर 05 वर्ष एवं उससे कम उम्र के बच्चों को पोलियो खुराक अवश्य पिलाएं. (नीचे भी पढ़ें)

मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नयी तकनीक के साथ इनोवेशन का इस्तेमाल कर रही है. हम आगामी बजट में भी इसका ख्याल रखेंगे. आने वाला बजट राज्य में स्वास्थ्य विभाग को नई ऊंचाई तक लेकर जाएगा. इस अवसर पर डॉ एलके दास, डॉ मांझी के अलावा साहिया और स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.






