
जमशेदपुरः पोटका थाना क्षेत्र के हेंसल बिल पंचायत अंतर्गत छोटा सिगदी में रेखा रजक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना ससुराल वालों ने मायके वालों को दी. जिसके बाद मायके वाले घटनास्थल पर पहुंचे. रेखा रजक के मायकेवालों ने दहेज के लिए प्रताडि़त करने और हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया. (नीचे भी पढे)
पोटका पुलिस ने पति आलोक रजक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है. रेखा के पिता घनो रजक ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान रेखा का प्रेम विवाह आलोक के साथ हुआ था. आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण पलंग, ड्रेसिंग आदि सामान नहीं दे पाया. जिसके कारण ससुराल वाले रेखा को प्रताड़ित किया करते थे. उसके साथ हमेशा झगड़ा किया करते थे. इन सब कारणों से वह परेशान रहा करती थी. उनका कहना है कि रेखा ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसे मारकर लटका दिया गया है.






