
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थानांतर्गत स्टेशन रोड में अशोक होटल से सामने स्थित मनोज अग्रवाल की किराना दुकान से करीब 30 बजार रुपये के सामान की चोरी कर ली गयी. घटना बीती रात की है. दुकान के मालिक मनोज अग्रवाल ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद करके घर चले गये. सुबह करीब 5 बजे स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
उन्होंने बताया कि दुकान में गल्ले के पांच तालों को तोड़ कर करीब 30 हजार रुपये के सामान की चोरी की गयी है. घटना की सूचना पाकर जुगसलाई पुलिस पहुंची और जांच कर रही है. दुकान मालिक मनोज अग्रवाल के मुताबिक जुगसलाई थाने में घटना की शिकायत दर्ज करा दी गयी है. उसके बाद से पुलिस सीसीटीवी कैमरा आदि के माध्यम से जांच कर रही है.







