
जमशेदपुर : जमशेदपुर के भाजपा नेता विकास सिंह का फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर रुपए मांगने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में विकास सिंह ने मानगो थाना में लिखित शिकायत की है. विकास सिंह ने बताया कि उन्हे सोनारी में रहने वाले उनके एक साथी रोहित पांडे ने फोन कर बताया कि उनके फोटो का का इस्तेमाल कर मोबाइल नंबर 7377251134 नंबर से फोन किया जा रहा है और फोन करने वाला 20 हजार रूपए की मांग कर रहा है. उन्होंने तत्काल जांच की तो पाया कि उनके फोटो का इस्तेमाल कर सच में व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों से रुपयों को मांग की जा रही है. उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि उनकी फोटो लगी व्हाट्सएप से काल आए और रुपयों की मांग की जाए तो उसे अनदेखा करे.






