चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के माड़दाबांध चौक से तलपाल गांव होते हुए कुचियाशोली चौक तक राज्य सम्पोषित योजना से स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य का गुरुवार को प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय के नेतृत्व में पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सड़क कालीकरण कार्य में अनियमितता पाकर जनप्रतिनिधि भड़क उठे। जनप्रतिनिधियों ने कार्यस्थल पर संवेदक को बुलाकर बात की और कार्य में गुणवत्ता बरते की बात कही। (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर संवेदक ने जन प्रतिनिधियों से कहा कि वह प्राक्कलन के मुताबिक सड़क निर्माण कार्य करा रहे हैं। कही भी त्रुटी नहीं है। इस पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सड़क निर्माण में संवेदक द्वारा काफी अनियमितता बरती गई है। सड़क का कालीकरण कार्य भी सही ढंग से नहीं किया गया है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वे इस संबंध में वरीय पदाधिकारी से शिकायत कर सड़क की जांच और कार्रवाई की मांग करेंगे। इस दौरान उप प्रमुख प्रतिनिधि टुलू साव, मुखिया हेमावती हांसदा, पंसस बुबाई दास, झामुमो कार्यकर्ता निर्मल महतो, विशाल बारिक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।



