जमशेदपुर : जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार को पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल औचक निरीक्षण किया. इस दौरान ड्यूटी से गायब मिले चिकित्सकों को नाराजगी जताते हुए उन्होंने उपायुक्त से इसकी शिकायत करने की चेतावनी देते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने की हिदायत भी दी. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार दोपहर बाद 2 बजे के करीब माचा सीएचसी पहुंच कर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सीएचसी में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शहबाज खान, डॉ आरती पांडेय व डॉ संगीता केरकेट्टा ड्यूटी पर तैनात मिले, जबकि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ क्रिस्टोफर बेसरा एवं आयुष चिकित्सक डॉ निगार तरन्नुम के अवकाश पर रहने की जानकारी मिली. वहीं डॉ सोमेन कुमार एवं डॉ प्रशांत रंजन रंचायत स्तरीय मातृ-शिशु स्वास्थ्य शिविर में तैनात थे, जबकि केंद्र के अन्य चिकित्सक अस्पताल से अनुपस्थित मिले. उधर स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवारको बड़ी संख्या में मरीज चिकित्सकों का इंतजार करते मिले. विधायक ने डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उपायुक्त से उनकी शिकायत करने की चेतावनी दी एवं ऐसे कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने की हिदायत भी दी, विधायक के इस औचक निरीक्षण एवं उनकी चेतावनी से अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया. इसके बाद विधायक ने माचा अस्पताल के जमीन दाताओं से चर्चा भी की. विधायक ने पटमदा प्रखंड कार्यालय में बैठ कर बीडीओ से योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी ली. मौके पर उनके साथ झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो, 20 सूत्री अध्यक्ष, कालीपद महतो विनय मंडल आदि भी उपस्थित रहे.



