जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के कालिका नगर में शुक्रवार की शाम समर पाल(63) बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. समर पाल का कोरोना काल से ही दिमाग काम नहीं कर रहा था. वे काफी तनाव में रहा करते थे. कोरोना काल के बाद वे बेरोजगार हो गए थे. उसका इलाज चल रहा था. शुक्रवार की शाम उसने अपने घर में फांसी लगा ली. घटना के समय समर पाल की पत्नी समूली पाल दूसरे कमरे में थी. वह समर पाल के कमरे में गई तो देखा कि वे फांसी पर लटका हुआ है.(नीचे भी पढ़े)
इसके बाद उन्होंने मोहल्ले वालों को बुलाया पुलिस को भी सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पहुंची. इसके बाद शव को उतारा गया. समर पाल की पत्नी ने बताया कि समर पाल साकची में लाइफ लाइन नर्सिंग होम के पास समोसा बेचते थे. कोरोना काल में उसकी दुकान बंद हो गई थी. तभी से वे तनाव में रहते थे. उनका एक बेटा गुड़गांव में नौकरी करता है. बेटे को घटना की जानकारी दे दी गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.



