जमशेदपुर:जमशेदपुर शहर में नशे में धूत्त होकर गाड़ी चलाने से हो रही दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.टेल्को में सोमवार की शाम नशे में धूत्त दो युवकों ने घडी पार्क के पास इस तरह गाड़ी चलाई कि न सिर्फ गाडी बिजली के खंभे से टकरा गई बल्कि वहां से गुजर रहे तीन बच्चे भी घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस सूमो चला रहे युवक और उसके साथी को लेकर टेल्को थाने ले गई. वहीं तीनों बच्चों को टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी मरहम पट्टी की जा रही है.(नीचे भी पढे)

घटना के संबंध में टेल्को थाना प्रभारी ने बताया कि आशीष टुडू और आर हांसदा नाम के दो युवकों को नशे की हालत में गाडी चलाने और दुर्घटना को लेकर टेल्को थाना लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ हो रही है.दोनों ने बताया है कि वे घर से शराब पीकर गाडी लेकर चले थे और घडी पार्क के पास उनकी गाडी का ब्रेक ठीक से काम नहीं कर रहा.(नीचे भी पढे)

थाना प्रभारी ने शार्प भारत से बातचीत करते हुए कहा कि कडी कार्रवाई होगी.उधर घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि नशे में धूत्त दोनों युवक बहुत गलत तरीके से गाडी चला रहे थे जिसमें कई लोग दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बचे.





