देवघर : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत झारखंड कांग्रेस की ओर से देवघर में पदयात्रा निकाली गयी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में निकली इस पदयात्रा में कांग्रेस के तमाम मंत्री, विधायक एवं नेताओं ने भी शिरकत की.(नीचे भी पढ़ें)

देवघर शहीद स्थान से आरंभ हुई पदयात्रा वीर कुंवर सिंह चौक पहुंची एवं स्थानीय टावर चौक पर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद वीर कुंवर सिंह चौक पर पार्टी की ओर से एक सभा आयोजित की गयी, जिसे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया.(नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि पार्टी की ओर से आयोजित पदयात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी एवं नेता देवघर पहुंचे, जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद, विधायक दीपिका पांडे, मंत्री बादल पत्रलेख व अन्य नेता शामिल रहे.




