जमशेदपुर : जमशेदपुर हॉर्स राइडिंग क्लब के शौर्य सिंह ने गाजियाबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता गाजियाबाद हॉर्स शो में सो जंपिंग इवेंट के अंदर गोल्ड मेडल हासिल किया है. साथ ही उन्होंने एक इवेंट टॉप स्कूल में ब्रॉन्ज मेडल भी हासिल किया है. यह प्रतियोगिता 8 से 18 दिसंबर तक आयोजित की गयी थी, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के पूरे देश से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. सभी को अपने-अपने आयु वर्ग मैं प्रदर्शन करना था. शौर्य ने 3 इवेंट में भाग लिया, जिसमें से दो इवेंट में उन्होंने स्थान प्राप्त किया. साथ ही जमशेदपुर हॉर्स राइडिंग स्कूल के कोच दुष्यंत कुमार को भी मोमेंटो ट्रॉफी भी प्रदान की गई.




