गालूडीह: झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण और जिला शिक्षा अधीक्षक के आदेशानुसार गालूडीह प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर के आदर्श मध्य विद्यालय में रसोइयों के बीच कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में 12 दिसंबर को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथन स्थान प्राप्त किये प्रखंड के छह विद्यालयों के रसोइयों ने भाग लिया था. प्रखंड स्तरीय चयन समिति में बीपीओ गौतम राणा, शिक्षिका पायल सरकार, सीआरपी नसीमा बानो, बीआरपी संजीत दत्ता, एमडीएम प्रभारी डोमन गोप को शामिल किया गया. रसोइयों द्वारा बनाये गये पकवान को चयन समिति ने चखकर विजेता एवं उप विजेता का चयनित किया. विजेता के रूप मे महुलिया आदर्श मध्य विद्यालय व उपविजेता के रूप मे झाड़बेरा प्राथमिक विद्यालय को घोषित किया गया.(नीचे भी पढ़े)
विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में दो हजार रुपये और उपविजेता को एक हजार रुपये दिया जायेगा. प्रखंड स्तरीय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए 20 दिसंबर को जमशेदपुर भेजा जायेगा. प्रतियोगिता में प्रखंड के छह संकुल भाग लिया था, जबकि मध्य विद्यालय हिरागंज संकुल के प्रतिभागी भाग नहीं लिए. मौके पर हेडमास्टर शिप्रा दत्ता, अनिता सतपति, शिक्षक सतेंद्र नारायण राय, अनिता महतो, बाल संसद के प्रधानमंत्री, स्वच्छता मंत्री, पोषण मंत्री सदस्य थे. रसोइयों में महुलिया आदर्श मध्य विद्यालय के मालविका सिंह, दाहिगोरा प्रावि के जोसना घोष, झाड़बेरा के जोनोकी हांसदा, गिधिबिलके मोनी माला महतो, बराजुड़ी मध्य विद्यालय के जयंती गोराई, सिकराबासा विद्यालय के साकरो मार्डी उपस्थित थे.




