गालूडीह: मउभण्डार मस्जिद बस्ती के दर्जनों युवाओं ने झामुमो पर आस्था जातते हुए शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा. युवाओं को झामुमो के केंद्रीय महासचिव बाबूलाल सोरेन ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत करते हुए शामिल किया. पार्टी में शामिल युवाओं के हाथ में झामुमो पार्टी का झंडा थमाया. मऊभण्डार पहुंचने पर बाबुलाल सोरेन व जिला पार्षदों का ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया. इस अवसर पर महासचिव बाबूलाल सोरेन ने कहा कि झामुमो की सरकार राज्य में बेहतर काम कर रही है. गरीब, दलित, पिछड़ों की उत्थान के लिए कृत संकल्प है.(नीचे भी पढ़े)
आने वाले दिनों में अनेक कल्याणकारी योजनाएं जरूरत मंद को लाभ मिलेगा. मौके पर जिला पार्षद हेमंत मुण्डा, जिला पार्षद शिवनाथ माण्डी, अगस्टीन बिमल, केबी फरीद, फाबियन तिर्की, अमित गिरी, बुतरू हांसदा, बिट्टू, मुश्ताक, अरबाज, सोहेल, फैजाल, अर्यन, चांद, योगेश तियु, चैतान हांसदा, दिगम्बर टुडू, रघु मांझी, अर्जुन, उश्मान, शकील आदि उपस्थित थे.




