शार्प भारत डेस्क : रेलवे यात्रियों के लिए नए साल में रेल का सफर बड़ा ही रोमांचक होने वाला है. आईआरसीटीसी द्वारा लगातार यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कभी पैकेंज टूर निकालती है तो कभी खाने के मेन्यू में बदलाव करती है. वहीं जब नवरात्र का समय था तो यात्रीयों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने व्रत वाली थाली की सुविधा शुरू की थी. वहीं नए साल में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेनों में लोकल फूड की शुरूआत करने जा रही है. रेलवे की बोगियों में विभिन्न वर्ग के यात्री यात्रा करते है. सभी एक जगह के नहीं होती है. इसमें राज्यों के हिसाब से सबकी अलग संस्कृति, राीति-रिवाज, पहनावा-पोशाक और खान-पान अलग होती है. इसे ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने रेलयात्रियों को नए डिश का तोहफा देने का निर्णय लिया है. पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक नववर्ष में उत्तर प्रदेश और बिहार से गुजरने वाली ट्रेनों में दही-चूड़ा और लिट्टी चोखा यात्रियों को परोसा जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
लिट्टी चोखा और दही चूड़ा का भरपूर आनंद उठा सकेंगे यात्री- नववर्ष में पूर्व मध्य रेलयात्रियों की डिमांड को ध्यान में ध्यान में रखते हुए ये सुविधा दे रही है. इस दौरान ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को लिट्टी चोखआ और दही चूड़ा परोसी जाएगी. केवल यहीं नहीं रेलवे ने ये भी मेन्यू लिस्ट में बिरयानी को भी शामिल करने पर विचार चल रहा है. जिसकी तैयारी जोरो शोरो पर है. (नीचे भी पढ़ें)
इन ट्रेनों में शुरू होगी ये सुविधा-
आईआरसीटीसी के मुताबिक सबसे पहले राजधानी एक्सप्रेस में इसकी शुरूआत की जाएगी. इसके बाद वैशाली सुपरफास्ट, बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट, संपर्क क्रांति सुपरफास्ट, पुरबिया एक्सप्रेस, स्वतंत्रत सेनानी एक्सप्रेस, बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेनें शामिल है. यह सुविधाएं जनवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी.











