रांची: झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह को झारखंड हाई कोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश बनाए गए हैं. उन्होंने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. इस संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने इस संबंध में मंगलवार को नोटिस जारी कर दिया है. तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन के सेवानिवृत्ति के बाद जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है.इससे पूर्व 16 दिसंबर को केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय की ओर से न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह को 20 दिसंबर से मुख्य न्यायाधीश के कार्यों का दायित्व संभालने संबंधी निर्देश जारी किया गया है.(नीचे भी पढ़े)
केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार हाईकोर्ट के वरीय जज होने के तहत न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. विदित हो कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार मिश्रा के नाम की अनुशंसा झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 13 दिसंबर को हुई बैठक में केंद्र सरकार से की गई है.











