अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के धनघरी में बोकारो ग्रामीण रैयत अधिकार मोर्चा के बैनर तले ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 92वें दिन भी जारी रहा। इस दिन मोर्ची की संयोजक मंडली की और से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मासस के महासचिव कॉमरेड हलधर महतो उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि आपके हित में बात करने वाले नेता विधायक, सांसद, मंत्री रहनुमा बनकर आपके दुख-सुख का हाल लेने आयेंगे, लेकिन ये लोग सिर्फ चुनाव के समय ही आप लोगों को पूछते हैं। जैसे ही चुनाव खत्म होता है वैसे ही सभी भूल जाते हैं। इसलिए आपको ही लड़ कर अपना हक मांगना होगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन में धैर्य की आवश्यकता है। विस्थापित हैं इसलिए आप लोगों को धैर्य नहीं खोना है। रैयतों को मासस का पूर्ण समर्थन है। संघर्ष के बल पर ही अधिकार मिलता है। संघर्ष कभी खाली नहीं जाता है। (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि कहा विगत दिनों डीआरएम ने वार्ता मे कहा था कि 10 दिनो के अंदर रेलवे द्वारा किये गये भुगतान के कागजात आप लोगों को अपने वकील के द्वारा मुहैया करा दिये जायेंगे, जिसका समय बीत गया लेकिन कोई कागजात नहीं दिया गया। हम सभी ग्रामीण रैयत संगठित हो रहे हैं और अपने हक-अधिकार को ले कर रहेंगे। इस दौरान मासस के बोकारो जिला सचिव गया राम शर्मा, बोकारो सह सचिव भीम रजक, चंदनकियारी युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुरेश महतो , असंगठित मजदूर मोर्चा उमेश महतो, बोकारो ग्रामीण रैयत अधिकार मोर्चा के अरविंद कुमार, अशोक राय, विनोद सिंह, संतोष सिंह, प्रेम कुमार, अमन, हसनैन, मदन किस्कू, फारुख अंसारी, अमजद अंसारी, अल्लाउद्दीन, अबदुल, गुलजन बीबी, सगिरा बीबी, आसमा खातून, खेरुन निशा, सखिना बीबी, मंजूर राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।











