जमशेदपुर : चारों साहिबजादों की शहादत को समर्पित चल रहे शहीदी सप्ताह के दौरान साकची गुरुद्वारा में बहुचर्चित पंजाबी एनिमेटेड फ़िल्म “चार साहिबजादे” संगत को दिखायी जायेगी। रविवार को जानकारी देते हुए साकची गुरुद्वारा के महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया कि फिल्म को प्रोजेक्टर के माध्यम से गुरु नानक विद्यालय, साकची परिसर में 26 दिसम्बर (सोमवार) को शाम 7:00 बजे से दिखाया जायेगा। प्रधान निशान सिंह ने संगत से अपील करते हुए कहा है कि गुरसिख सहित अन्य समुदाय के लोग भी परिवार संग पहुंच कर प्रेरणादायी फिल्म के माध्यम से साहिबजादों का पराक्रम, साहसस और धर्म व समाज के लिये किए गये बलिदान को अवश्य देखें।












