चाकुलिया : क्षेत्र के गंडानाटा भुवनेश्वरी तारापद सरोजिनी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार सुबह जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. स्व द्विजेन षाड़ंगी की याद में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 350 जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे गये. सर्दी के मौसम में कंबल आदमी के लिए बड़ा सहारा होता है, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में गिरते तापमान के बीच कंबल का महत्व बढ़ जाता है. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौसम में लोगों को कंबल की बेहद ज़रूरत होती है, जिसे देखते हुए तारापद सोरोजिनी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से डॉ बिनी षाडंगी ने अपने हाथों से लोगों के बीच कंबल वितरित किये. कंबल वितरण के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया राधी मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य गौतम मन्ना, धनेश्वर मुर्मू, सुशील पाइक, कुना महतो, षष्टि मण्डल, भवानी सरदार, हाबल गिरि, रीना भोल, लक्ष्मी मंडल, फ़क़ीर टुडू, राम हांसदा, बुद्धेश्वर जाना, जगत नायक समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.












