
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के कुंवर बस्ती निवासी एक ईंट कारोबारी रविंद्र सिंह उर्फ पमपम की हत्या कर दी गई. उसका शव रात को साकची मछली बाजार के पीछे से बरामद किया गया. बताया जाता है कि उसका शव नीला पड़ा हुआ था, जिससे ऐसा लग रहा है कि जहरीला पदार्थ खाने से उनकी मौत हुई है. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
पुलिस मामले की जांच कर रही है. उसका काला ईंट भट्टा का कारोबार हैं. पुलिस की ओर से मौत के बारे में कुछ नहीं कहा जा रहा है. बताया जाता है कि मछली बाजार में पैसा का लेनदेन था जिसको लेकर उनकी हत्या की गई होगी.












