• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, November 4, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand irb passing out parade : जमशेदपुर के मुसाबनी सीटीसी में पासिंग आउट परेड में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री ने कहा-पुलिस और सुरक्षा जवानों को तकनीक से लैस किया जाये

December 26, 2022
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : आज से आप नई राह पर चलने को तैयार हैं. आप जिस क्षेत्र से जुड़ रहे हैं, वहां आपको तरह-तरह की चुनौतियों का सामना करना है. मुझे पूरी उम्मीद और विश्वास है कि आप ने जो यहां प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उसका बखूबी इस्तेमाल उन चुनौतियों से निपटने में करेंगे. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को कॉन्स्टेबल ट्रेनिंग सेंटर (सीटीसी में आईआरबी 1 से 5 के पारण परेड (पासिंग आउट परेड) में प्रशिक्षु आरक्षियों की हौसला अफजाई करते हुए ये बातें कही. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आकर्षक परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली. इस अवसर पर घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, डीजीपी नीरज सिन्हा, डीजीपी ट्रेनिंग अनुराग गुप्ता, आईजी ट्रेनिंग प्रिया दुबे, आईजी ऑपरेशन अमोल विणुकान्त होमकर, पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त विजया जाधव, एसएसपी प्रभात कुमार, पुलिस विभाग के पदाधिकारी, सीटीसी स्वासपुर मुसाबनी प्रशिक्षण संस्था से जुड़े लोग उपस्थित थे. मुख्यमंत्री की उपस्थिति में प्रशिक्षु आरक्षियों ने देश और राज्य सेवा का संकल्प तथा अपने दायित्व एवं कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी, निष्ठा, परिश्रम, हर्ष और नम्रता के साथ करने की शपथ ली। मुख्यमंत्री ने सभी प्रशिक्षु आरक्षियों को जिंदगी की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी. 2019-20 सत्र के आई.आर.बी 1 से 5 के 764 प्रशिक्षु आरक्षियों ने सी.टी.सी. स्वास्पुर, मुसाबनी प्रशिक्षण संस्थान से अपना प्रशिक्षण पूर्ण किया। जिसमें आई.आर.बी 1 (जामताड़ा) के 345, आई.आर.बी 2(मुसाबनी) के 101, आई.आर.बी 3(चतरा) के 113, आई.आर.बी 4(लातेहार) के 113, आई.आर.बी 5(गुमला) के 92 प्रशिक्षु आरक्षियों ने भाग लिया। इनमे 260 महिला प्रशिक्षु आरक्षी एवं 504 पुरुष प्रशिक्षु आरक्षी शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)

बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था हो
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तरह-तरह के हो रहे अपराध से निपटने की बड़ी चुनौती पुलिस के सामने है. ऐसे में पुलिसकर्मियों को अत्याधुनिक तकनीकों के साथ-साथ बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण मिले, इस पर सरकार का विशेष जोर है, ताकि सामान्य अपराधों के साथ साइबर अपराध और आर्थिक अपराध से जुड़े अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब दे सकें. आपकी सेवा राज्य और जन-जन की सुरक्षा तथा विधि व्यवस्था के अलावा चुनाव समेत कई अन्य कार्यों में ली जाती है. ऐसे में आप अपनी कार्यों को बेहतर तरीके से अंजाम दे सकें, इसमें आपका प्रशिक्षण काफी कारगर साबित होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर, मुसाबनी को जीवंत बनाए रखने की कार्य योजना अधिकारी तैयार करें. इसमें प्रशिक्षण के साथ अन्य क्षेत्रों में इसके इस्तेमाल किए जाने की संभावनाओं को तलाशें, ताकि इसे देश के बेहतरीन प्रशिक्षण केंद्र के रूप में शामिल किया जा सके. (नीचे भी पढ़ें)

आपकी उपस्थिति से आम जनता को बल मिले
गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने प्रशिक्षु आरक्षियों से कहा कि राज्य एवं जनहित में आप अपना योगदान दें. लोगों के जीवन में अमन-चैन कायम करने के लिए अपनी दक्षता को बढ़ाते हुए कार्य करें. राज्य के कमजोर और गरीब लोगों के लिए आप ढाल बनें। आपकी उपस्थिति से आम जनता को बल मिले. डीजीपी नीरज सिन्हा ने प्रशिक्षु आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बदलते दौर में अपराधी नित्य नए तरीकों से अपराध को बढावा दे रहें है।. इनसे लोगों के बचाव के लिए आप अपने स्किल को अपडेट करते रहें. मुसाबनी के इस प्रशिक्षण केंद्र में आप सबों को फिजिकल ट्रेनिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों में भी शिक्षा प्रदान की गयी है, इन सभी प्रशिक्षणों का आप अपने कार्य में कुशलता से इस्तेमाल करें.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम के आईसीयू में 62 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
खबर

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम के आईसीयू में 62 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

November 4, 2026
Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम के गायनिक वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंगामा, परिजनों और होमगार्ड जवानों में तीखी नोकझोंक
खबर

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम के गायनिक वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंगामा, परिजनों और होमगार्ड जवानों में तीखी नोकझोंक

November 4, 2026
Jamshedpur family dispute – उलीडीह में पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने तीन मासूम बेटियों के साथ खाया कीटनाशक, एक की हालत नाजुक
खबर

Jamshedpur family dispute – उलीडीह में पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने तीन मासूम बेटियों के साथ खाया कीटनाशक, एक की हालत नाजुक

November 4, 2026
Next Post

bokaro gomia incident- गोमिया में ट्रैक्टर पलटा, सात फीट नीचे खेत में गिरा, दो की मौत, दो घायल

National hpv vactination to begin : सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 9 से 14 वर्ष की लड़कियों का होगा टीकाकरण, बेटियों को असमय मौत से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बच्चियों के स्कूलों में टीकाकरण के लिए शुरू होगा राष्ट्रव्यापी अभियान

jamshedpur rural- बहरागोड़ा में सार्वभौमिक भक्त सम्मेलन के पहले दिन निकली कलश यात्रा, भक्तों की भीड़ उमड़ी, सांसद और विधायक हुए शामिल,देखें video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो माह की बच्ची ने तोड़ा दम, वेंटिलेटर पर भी नहीं बची जान

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो माह की बच्ची ने तोड़ा दम, वेंटिलेटर पर भी नहीं बची जान

by Sharp Bharat
November 3, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो...

Horoscope Know Your Day Tuesday 3rd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 3 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Tuesday 3rd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 3 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 2, 2026

मेष राशिआपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए खुबसूरत फूल की तरह खिलेगी। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार...

Adityapur firing : आदित्यपुर में चिकित्सक डॉ ओपी आनंद को लगी गोली, भाई ने मारी गोली, देखिये – video

Adityapur firing : आदित्यपुर में चिकित्सक डॉ ओपी आनंद को लगी गोली, भाई ने मारी गोली, देखिये – video

by Sharp Bharat
November 2, 2026

जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां ज़िलें के आदित्यपुर स्थित सेव लाइफ 111 नर्सिंग होम के संचालक डॉ ओपी आनंद को गोली...

Jamshedpur suspicious death – आजादनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, सनसनी

Jamshedpur suspicious death – आजादनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, सनसनी

by Team Sharp Bharat A
November 2, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती रोड नंबर 14 में सोमवार को उस समय सनसनी...

jamshedpur engineer died in mishap : बंगलुरू के गोकर्ण समुद्र में बेंगलुरु की आईटी कंपनी के तीन कर्मचारियों की डूबने से मौत, मरने वाली लड़की जमशेदपुर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर

jamshedpur engineer died in mishap : बंगलुरू के गोकर्ण समुद्र में बेंगलुरु की आईटी कंपनी के तीन कर्मचारियों की डूबने से मौत, मरने वाली लड़की जमशेदपुर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर

by Sharp Bharat
November 2, 2026

जमशेदपुर : कर्नाटक के मशहूर पर्यटन स्थल गोकर्ण के पास रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. समुद्र की तेज...

Jamshedpur mgm hospital wheelchair problem : एमजीएम अस्पताल में व्हील चेयर की समस्या होगी दूर, होमगार्ड जवानों ने 10 चेयर को कब्जे से कराया मुक्त

Jamshedpur mgm hospital wheelchair problem : एमजीएम अस्पताल में व्हील चेयर की समस्या होगी दूर, होमगार्ड जवानों ने 10 चेयर को कब्जे से कराया मुक्त

by Team Sharp Bharat D
November 2, 2026

जमशेदपुर : डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में व्हील चेयर की कमी के बीच होमगार्ड जवानों ने सोमवार को विशेष...

tata steel foundation mou with nhm : टाटा स्टील फाउंडेशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड ने राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिलाया हाथ, 13 जिलों में साथ मिलकर करेंगे काम

by Team Sharp Bharat K
November 2, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड ने रणनीतिक, तकनीकी और कार्यान्वयन संबंधी सहयोग के माध्यम...

jamshedpur bjp- जमशेदपुर में ऐतिहासिक होगी लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा-अनिल मोदी,भाजपा घोड़ाबांधा मंडल के 5 नवंबर की पदयात्रा में व्यापक भागीदारी की तैयारी

jamshedpur bjp- जमशेदपुर में ऐतिहासिक होगी लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा-अनिल मोदी,भाजपा घोड़ाबांधा मंडल के 5 नवंबर की पदयात्रा में व्यापक भागीदारी की तैयारी

by Team Sharp Bharat K
November 2, 2026

जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत घोड़ाबांधा मंडल की मासिक कामकाजी बैठक मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में हुई. इस...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो माह की बच्ची ने तोड़ा दम, वेंटिलेटर पर भी नहीं बची जान

Adityapur firing : आदित्यपुर में चिकित्सक डॉ ओपी आनंद को लगी गोली, भाई ने मारी गोली, देखिये – video

Jamshedpur suspicious death – आजादनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, सनसनी

jamshedpur engineer died in mishap : बंगलुरू के गोकर्ण समुद्र में बेंगलुरु की आईटी कंपनी के तीन कर्मचारियों की डूबने से मौत, मरने वाली लड़की जमशेदपुर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर

Jamshedpur mgm hospital wheelchair problem : एमजीएम अस्पताल में व्हील चेयर की समस्या होगी दूर, होमगार्ड जवानों ने 10 चेयर को कब्जे से कराया मुक्त

tata steel foundation mou with nhm : टाटा स्टील फाउंडेशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड ने राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिलाया हाथ, 13 जिलों में साथ मिलकर करेंगे काम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News