बोकारो : झारखंड के बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र में स्टील गेट के समीप बीती देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसमें पिकअप वैन पलटने से वाहन पर सवार की मौके पर ही मौत हो गई. वही दो अन्य सवार बुरी तरह घायल हो गए है. जिन्हें स्थानीय लोगो की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसमें से एक कि स्थिति गम्भीर बनी हुई है. घटना में पिकअप वैन संख्या बीआर10जीबी-7857 नायामोड की तरफ से माराफारी की ओर तेज़ गति से जा रही थी. तेज़ गति के कारण माराफारी स्टील गेट के समीप अनियंत्रित गति के कारण सड़क के किनारे स्थित एक ढाबे तथा एक बूथ को टक्कर मारते हुए पलट गई. (नीचे भी पढ़ें)
इस हादसे में मुंगेर निवासी 25 वर्षीय मिथुन चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माराफारी फैब्रिकेशन यार्ड निवासी सुमित कुमार और रितेश तिवारी बुरी तरह से जख्मी हो गए है, जिन्हें स्थानीय लोगो की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है. वही एक कि स्थिति गम्भीर बनी हुई है.
वही दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची माराफारी पुलिस शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है. साथ ही क्रेन की मदद से पिकअप वैन को सड़क से हटाकर आवागमन सामान्य कराया किया गया है.




