जमशेदपुर: एनएच 33 स्थित वेब इंटरनेशनल के नए स्विमिंग पुल का सोमवार को उद्घाटन हुआ. इस उद्घाटन में पोटका के उत्तर मध्य विद्यालय टांगराइन के 52 बच्चे पहुंचे थे. इन बच्चों ने स्विमिंग पूल का खूब लुत्फ उठाया. नए स्विमिंग पूल का उद्घाटन राजा की माता कमलजीत कौर ने फीता काटकर किया. इस मौके पर राजा का पूरा परिवार मौजूद था. वेब इंटरनेशनल की डायरेक्टर हरमीत कौर ने बताया कि स्विमिंग पूल का नाम द अटलांटिक बीच क्लब और बार रखा गया है. इसे क्लब और बार की तर्ज पर बनाया गया है.(नीचे भी पढ़े)

यहां गेस्ट स्विमिंग पूल के साथ लजीज व्यंजन, वाटर राइड्स, लाइव म्यूजिक, रेन डांस, बास्केटबॉल इन पूल, म्यूजिक, लाइट शादी का मजा लेंगे. यहां पूल पार्टी, बैचलर पार्टी, बर्थडे पार्टी का आयोजन किया जा सकता है. यह पोल सभी के लिए खुला है. पोल सुबह 9:00 बजे खोल दिया जाएगा और घंटे के हिसाब से संचालित होगा. यहां सभी तरह के काकटेल, मॉकटेल ड्रिंक आदि मिलेंगे. वेब इंटरनेशनल दलमा पहाड़ की वादियों में मौजूद है. यह एक बेहतरीन आउटिंग और हॉलिडे डेस्टिनेशन है.



