जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक सोमवार को जमशेदपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में संपन्न हुई जिसमें जिला एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की. बैठक में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान की समीक्षा करते हुए संगठन की आगामी कार्ययोजना तय की गई. (नीचे भी पढ़ें)
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दीनबंधु शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड युवा कांग्रेस द्वारा हर महीने अलग-अलग जिलों में समीक्षा बैठक की जाती है, जिसमें देश के वर्तमान हालात पर चर्चा की जाती है. साथ ही ऐसे युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाता है जो देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और नफरत की राजनीति से त्रस्त आ चुके हैं. इन बैठकों की खूबसूरती यह है, कि इसमें तमाम छोटे-बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहते हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों को बेबाकी से रखते हैं. इसके बाद उन मुद्दों के निदान की कार्ययोजना तय की जाती है.



