• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, October 26, 2026
20 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur visit of khesarilal – जमशेदपुर में दिखा भोजपुरी गायक खेसारीलाल यादव का जलवा, धमाकेदार गाना ‘झगड़ा 2.O’ के लांच पर खेसारीलाल यादव ने कहा-शूटिंग का हब बन रहा जमशेदपुर

January 9, 2023
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : सुपर स्टार खेसारीलाल यादव का धमाकेदार गाना ‘झगड़ा 2.O’ सोमवार को जमशेदपुर के सोनारी कागलनगर टेम्पो स्टैंड के पास एक भव्य समारोह के दौरान लांच किया गया. इस मौके पर सुपर स्टार खेसारीलाल यादव के साथ अभिनेत्री यामिनी सिंह, शालिनी यादव, सारेगामा भोजपुरी के बिजनेश हेड बद्रीनाथ झा और पीआरओ रंजन सिन्हा भी उपस्थित रहे. गाना लांच के बाद खेसारीलाल यादव ने जमशेदपुर शहर की जमकर तारीफ की और कहा कि यह अब शूटिंग हब के रूप में विकसित हो रहा है. यहां के खूबसूरत और रामणिक लोकेशन शूटिंग के लिहाज से काफी परफेक्ट है. जो फिल्मकारों को लुभा रही है. यहां के लोगों का भी खूब सहयोग मिलता है. रांची के बाद झारखंड में जमशेदपुर भी एक शानदार शूटिंग स्पॉट बनकर उभरा है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)

यहां महीने में 15 दिन शूटिंग हो रही है. वहीं, खेसारीलाल ने सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज गाना ‘झगड़ा 2.O’ को लेकर कहा कि यह गाना ढेर सारा मनोरंजन लेकर आया है. इसको आप सबों का खूब प्यार भी मिल रहा है. आप सबों से गुजारिश है कि यह आपका गाना है और आप इसे और ही बड़ा बनाए. उन्होंने कहा कि मैं आपसे हूं और मेरा गाना आपका है. इससे पहले सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि भोजपुरी कलाकारों का सितारा अब देश ही नहीं दुनियाभर में बुलंद होगा, क्‍योंकि अब सारेगामा हम भोजपुरी फिल्‍मों का निर्माण करेगी. इसकी शुरुआत हम जमशेदपुर से करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि अब भोजपुरी भी मुंबईया फिल्‍मों के साथ पंजाबी और साउथ के कलाकारों के साथ खड़ा हो रहा है. यह भोजपुरी समाज के लिए गर्व की बात है. उन्‍होंने कहा कि गाने ही नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्‍में भी ग्‍लोबल स्‍तर पर छाएंगी. (नीचे भी पढ़ें)

भोजपुरी की मिठास दुनियाभर में एक अलग पहचान बनाएगी. हम आने वाले दिनों में भोजपुरी फिल्‍मों पर भी काम करेंगे. उन्होंने कहा कि हमने भोजपुरी संगीत की दुनिया में जिस बदलाव का पहला प्रयास किया, वो उम्मीद से ज्यादा उत्‍साहवर्द्धक रहा है. आने वाले समय में हम भोजपुरी कलाकारों को एक मंच देते रहेंगे, जहां से वे भोजपुरी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दुनिया भर के सामने कर पाएंगे. गाना ‘झगड़ा 2.O’ को लेक बद्रीनाथ झा ने कहा कि अगर दर्शकों को साफ-सुथरा मनोरंजन मिले तो दो अर्थी मीनिंग वाले गाने अपने आप बनने बंद हों जाएंगे. तभी आज रिलीज हुए गाना ‘झगड़ा 2.O’ को कुछ ही घंटों में 1 मिलियन से अधिक व्यूज लेकर रिकार्ड बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है. आपको बता दें कि ‘झगड़ा 2.O’ का लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिया है, जो खुद इंडस्ट्री के अनुभवी संगीतकार हैं. इस गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. प्रोडक्शन अभय पांडेय का है. कोरियोग्राफर गुलाम हुसैन हैं. डीओपी योगेश सिंह हैं. वीडियो टीम संजू ने तैयार किया है और यह अब खूब पसंद भी किया जा रहा है. यह गाना पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर है और इस पर लोग झूमने को मजबूर हैं.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur theft : टेल्को में रिटायर्ड टाटा मोटर्सकर्मी के क्वार्टर में चोरी, 20 लाख के गहने लेकर फरार हुए चोर, देखिये – video
खबर

Jamshedpur theft : टेल्को में रिटायर्ड टाटा मोटर्सकर्मी के क्वार्टर में चोरी, 20 लाख के गहने लेकर फरार हुए चोर, देखिये – video

October 26, 2026
Jamshedpur police action : आजादनगर में नशीले कफ सिरप की खरीद-बिक्री करते दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
खबर

Jamshedpur police action : आजादनगर में नशीले कफ सिरप की खरीद-बिक्री करते दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

October 25, 2026
Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के पिता ने नशा में काटा बवाल, हंगामा
खबर

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के पिता ने नशा में काटा बवाल, हंगामा

October 25, 2026
Next Post

jamshedpur rural - चापाकल खराब होने से दारिसाई के ग्रामीणों को पानी की किल्लत, जनप्रतिनिधियों से मरम्मत की लगाई गुहार

Jharkhand dhanbad youth shot : धनबाद के तिसरा थाना क्षेत्र में झारखंड मजदूर संघ के नेता के बेटे पर जानलेवा हमला, दो गोलियां लगने से जख्मी सोनू का दुर्गापुर में चल रहा इलाज, कुंती गुट के नेता पिता दिनेश सिंह ने विरोधी एकलव्य सिंह पर लगाया गोली मारने का आरोप, हमले को लेकर सिंह मेंशन भी सक्रिय

jamshedpur police success - बर्मामाइंस फायरिंग केस का खुलासा, अपराधी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी आर्म्स एक्ट में पकड़ाया, video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand bjp : झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनाए गए कुलवंत सिंह बंटी, बैठक में हुए शामिल

Jamshedpur trayambak mahadev mandir kali puja : त्र्यंबक महादेव मंदिर में काली पूजा पर काल्पनिक पंडाल का होगा निर्माण, मंदिर काली पूजा कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

Jharkhand visually impaired cricket team- अहमदाबाद मे खेले जाने वाले नागेश ट्रॉफी 2026 में भाग लेगी झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम, 28 से शुरू होगी प्रतियोगिता

jamshedpur ivana art- कला बनी मन की अभिव्यक्ति का माध्यम,‘आर्ट ऐज थेरेपी’के साथ इवाना आर्ट के दस साल पूरे

jamshedpur congress-पांच प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने जताया आभार, नवनियुक्त अध्यक्षों को दी शुभकामनाएं

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand bjp : झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनाए गए कुलवंत सिंह बंटी, बैठक में हुए शामिल

Jamshedpur trayambak mahadev mandir kali puja : त्र्यंबक महादेव मंदिर में काली पूजा पर काल्पनिक पंडाल का होगा निर्माण, मंदिर काली पूजा कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

Jharkhand visually impaired cricket team- अहमदाबाद मे खेले जाने वाले नागेश ट्रॉफी 2026 में भाग लेगी झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम, 28 से शुरू होगी प्रतियोगिता

jamshedpur ivana art- कला बनी मन की अभिव्यक्ति का माध्यम,‘आर्ट ऐज थेरेपी’के साथ इवाना आर्ट के दस साल पूरे

jamshedpur congress-पांच प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने जताया आभार, नवनियुक्त अध्यक्षों को दी शुभकामनाएं

Jamshedpur chhath mahaparv preparations : टेल्को सीटू तालाब में भव्य रूप से मनेगा छठ पर्व, संध्या अर्घ के दिन होगा माता की चौकी का आयोजन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News