जमशेदपुर: खरसावां मुख्य सड़क के पास हांसदा मोड़ के समीप बुधवार को दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी थी. जिसमें बाइक सवार गणेश चंद्र मिश्रा गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सरायकेला अस्पताल पहुंचाया.जहां पर चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए एमजीएम रेफर कर दिया. जहां पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. (नीचे भी पढ़े)
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गणेश चंद्र मिश्रा निजी काम से सिमला गांव जा रहे थे. जैसे ही वे हांसदा मोड़ के पास पहुंचे, विपरीत दिशा आ रही अपाची बाइक ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी. जिससे गणेश मिश्रा घायल हो गए. साथ ही अपाची चालक वहां से फरार हो गया. फरार युवक खरसावां के बेड़ा गांव के रहने वाला बताया जाता है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है




