जमशेदपुर : सीजीपीसी के उम्मीदवार हरमिंदर सिंह मिंदी ने कहा है कि उन्हें थोपा हुआ प्रधान स्वीकार नहीं है और वे कथित चुनाव के खिलाफ कोर्ट जायेंगे. उन्होंने कहा कि वह न्यायालय की शरण लेंगे और वे इसकी तैयारी कर चुके हैं. उन्होंने संचालन समिति पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे चुनाव लड़े ही नहीं, चुनाव का बहिष्कार कर दिया, तो फिर उन्हें हारा हुआ क्यों बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब कोर्ट ही फैसला करेगा. वह जल्द ही कोर्ट में रिट दायर करेंगे. उन्होंने कहा कि लोग उनकी हार का ढिंढोरा पीट रहे हैं, यह गलत है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि भगवान सिंह की टीम में अगर हिम्मत होती तो वह 10 दिन बाद चुनाव कराते तो पता चलता कि कौन चुनाव जीतता है. उन्होंने सवाल किया कि चुनाव की इतनी जल्दबाजी क्या थी. हरमिंदर सिंह मिंदी ने कहा कि उम्मीदवारों को जानकारी ही नहीं दी गई और चुपचाप मंगलवार को ऐलान कर दिया गया कि बुधवार को चुनाव है.




