रांची: कांग्रेस झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय दो दिवसीय पर रांची आ रहे है. 6 व 7 फरवरी को रांची आएंगे, इस दौरान वे दो दिनों तक रामगढ़ उपचुनाव की तैयारी को लेकर महागठबंधन के नेता- कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर रणनीति तैयार करेंगे. रामगढ़ उपचुनाव को लेकर सभी दल अपनी अपनी तरीके से तैयारी कर रहे है. एनडीए के रुप रामगढ़ में आजसू अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी. साथ ही भाजपा सहयोगी दल के रुप में काम करेगी. आजसू ने सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी को एक बार उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है.संभवत: ममता देवी के पति बजरंग महतो को पार्टी टिकट देगी. (नीचे भी पढ़े)
भले ही सिंबल नहीं आया है लेकिन पार्टी की तरफ से बजरंग महतो को हरी झंडी दे दी गयी है. यही वजह है कि वह लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं.प्रभारी अविनाश पांडेय 6 फरवरी को नए जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे. कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रांची आएंगे. साथ ही प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार भी करेंगे. इस दौरान वे झारखंड के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे, जिसमें मिशन 2024 पर अहम चर्चा करेंगे. साथ ही साथ हाथ से हाथ मिलाओं कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे.



