जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को पोस्ट बजट विश्लेषण का छह दिवसीय चर्चा सत्र आरंभ हुआ. कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता की पहल पर आयोजित हो रहे चर्चा सत्र के प्रथम दिन वीआइटी बिजनेस स्कूल, वेल्लोर के प्रोफेसर डॉ सैयद खालिद परवेज ने अपने विचार रखे. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट विभाग की ओर से 3 फरवरी से पोस्ट बजट विश्लेषण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत आज प्रथम दिन वीआइटी विश्वविद्यालय, वेल्लोर के डॉ सैयद खालिद परवेज ने अपना वक्तव्य रखा. उन्होंने बजट 2023 के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उनका वक्तव्य आम बजट से जुड़े विकास के मॉडल एवं प्रबंधन पर केंद्रित था. उन्होंने आइआइएम, एम्स, एनआईटी आदि संस्थानों को उनके जैसी नए संस्थाओं को विकसित करने के अलावा बुलेट ट्रेन, रियल एस्टेट सेक्टर आदि जैसे बुनियादी ढांचे के साथ बजट को जोड़ कर प्रस्तुत किया.(नीचे भी पढ़ें)
इससे पूर्व कॉमर्स विभाग की डीन डॉ दीपा शरण ने विषय प्रवेश कराया. उन्होंने अपने वक्तव्य में जीडीपी, राजकोषीय घाटा, सीपीआइ इंडेक्स आदि जैसे बजट से संबंधित मदों की जानकारी दी. इस कार्यक्रम में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ किश्वर आरा ने बजट 2023 के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की. धन्यवाद ज्ञापन कॉमर्स विभाग की प्राध्यापिका डॉ ग्लोरिया पुर्ती ने की. इस कार्यक्रम में डॉ कामिनी कुमारी, डॉ रत्ना मित्रा,डॉ केया बनर्जी, अमित गुंजन, गीता के अलावा अन्य प्राध्यापिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं.



