चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की दिघी गांव में शुक्रवार की शाम को एक जंगली हाथी को देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है. जंगली हाथी गांव के पास सड़क पर देखा गया. फिलहाल गांव के करीब 50 युवक हाथी को भगाने में जुटे है. हाथी को युवकों के द्वारा दिघी गांव से होते हुए चौठिया गांव तक पहुंचाया जा चुका है. हाथी को देखे जाने के कारण ग्रामीण दहशत के साये में जी रहे हैं.(नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि विगत कुछ दिनों से हाथियों का रूख अब गांव से शहर की ओर हो गया है. विगत दिनों नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 के स्वर्णरेखा कॉलोनी में हाथी ने प्रवेश कर एक व्यक्ति समेत दो महिला को जख्मी कर दिया था.



