जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा से सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर को जोड़ने वाले आदित्यपुर टोल ब्रिज में अब फास्ट टैग की भी सुविधा शुरू कर दी गयी है. आदित्यपुर टोल ब्रिज कारपोरेशन लिमिटेड (एटीबीसीएल) आरएफआइडी सिस्टम के जरिये फास्ट टैक की शुरुआत की गयी है. इसके जरिये लोग आराम से फास्टटैग से आना जाना कर सकेंगे. लोगों को कैश नहीं देना होगा. इसके लिए एचडीएफसी बैंक समेत अन्य बैंकों के साथ टाइअप किया गया है.(नीचे भी पढ़े)
शुक्रवार को इसको लांच किया गया. इस मौके पर जियाडा के चेयरमैन प्रेम रंजन, एटीबीसीएल के एमडी प्रणय सिन्हा, डब्ल्यूआरडी के चीफ इंजीनियर अशोक दास, राजनगर सीओ धनंजय सिंह, एटीबीसीएल के डायरेक्टर एसएन ठाकुर, एटीबीसीएल के डायरेक्टर विजय आनंद मूनका समेत अन्य लोग मौजूद थे. आदित्यपुर टोल ब्रिज की स्थापना 1996 में टाटा स्टील और राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम के माध्यम से किया गया था. इसके बाद से यह ब्रिज लगातार चल रहा है.(नीचे भी पढ़े)
आदित्यपुर टोल ब्रिज पहला निजी पुल होगा, जहां फास्ट टैग सिस्टम लागू किया गया है, जो एनएच से बाहर का एरिया पर स्थित है. अब तक भारत सरकार के आदेश पर सिर्फ एनएच पर ही यह सुविधा लागू की गयी है.




