जसीडीह : जसीडीह औद्योगिक क्षेत्र में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं अन्यट नेताओं ने वहां पहुंच कर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री के भव्य अगवानी एवं सभा स्थल पर लोगों को सहूलियत देने को लेकर कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक निर्देश दिए गए. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता कर सुरक्षा के इंतजाम पर भी चर्चा की. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर पूरे झारखंड में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. झारखंड के साढे तीन करोड़ की आबादी की निगाहें संबोधन पर होंगी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार भ्रष्टाचार युक्त और विकास मुक्त है. राज्य वासी इस सरकार से निजात पाना चाहते हैं. कार्यक्रम से राज्य वासियों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साह मिलेगा. उन्होंने बताया कि आगामी 2024 में झारखंड की सभी सीटें भाजपा के हाथों में आ जायेंगी. (नीचे भी पढ़ें)

मालूम हो कि शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह देवघर आ रहे हैं. वे बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद दोपहर लगभग 1:00 बजे जसीडीह औद्योगिक क्षेत्र में इफको के नैनो यूरिया खाद का कारखाने का शिलान्यास करेंगे और भाजपा की विजय संकल्प महारैली में शामिल होंगे. जसीडीह में कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तथा भाजपा के स्तर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.




