बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के ग्रामीण इलाकों की अधिकांश सड़कें बदहाल हैं. इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रखंड की पाथरी पंचायत के बामडोल चौक से मधुआबेड़ा होते हुए चड़कमारा तक जाने वाली सड़क विगत कई साल से बदहाली का दंश झेल रही है. सड़क इतनी जर्जर हो गई है कि इस पर ग्रामीणों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.सड़क पर नुकीले पत्थर उभर आए है. इस सड़क पर साइकिल और मोटर साइकिल से चलना खतरों से खाली नहीं है.(नीचे भी पढ़े)
विद्यार्थियों को साइकिल से विद्यालय जाने में भी परेशानियां उठानी पड़ती हैं. आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. इलाके की यह एक प्रमुख सड़क है. ग्रामीण कई साल से इसकी मरम्मत की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक इस दिशा में किसी भी जनप्रतिनिधि ने पहल नहीं किया है, जिससे लोगों में काफी आक्रोश है.




