जमशेदपुर: जादूगोड़ा के राखा माइन्स में बकरी चराने गई एक महिला बूटी सिंह को सांप ने डंस लिया है. महिला ने बताया कि जब बकरी चरा रही थी इस दौरान वहीं एक सांप आया और महिला को डंस लिया. इसके बाद महिला अपने घर गई और परिजनों को बताया. परिजन उसे लेकर जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में बूटी सिंह का इलाज चल रहा है.




